गौरव बिहार

सड़क दुर्घटना में मृतक के शव आते ही दोनों गांव में मंचा कोहराम,परिजनोवके रुंडन कुंदन के माहौल गमगीन रहा।

अमनौर(सारण)सड़क दुर्घटना में अलग अलग गांव के दो लोगो की एक साथ हुई जब मौत,पोस्मार्टम के बाद गांव में जैसे ही शव आया,अंतिम दर्शन के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी, पीड़ित परिजनों रुंडन कुंदन से कोहराम मच गया।दोनों मृतक अलग अलग गांव के थे।दोनों गरीब असहाय परिवार के थे।मृतक ब्यक्ति एक बसंतपुर बंगला पंचायत के त्रिलोकी शर्मा बताया जाता है।इनके चार नवलिक लड़किया है ये लकड़ी के काम करके अपने परिजनों का लालन पालन करते थे।पत्नी बेबी देवी पहले ही गरीबी के कारण दो बच्ची लेकर पति को छोड़ दी । पिता की मृत्यु से इनकी माता बेटी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।इनके दोनों पुत्रियों के बिलाप देख सभी रो दिए सबका यही कहना था कि अब इनका लालन पालन कैसे होगा,इनके पिता के सिवा कोई सहारा नही था, यह सुन लोगो के आखों में आँसू भर जा रहा था।दूसरा मृतक ब्यक्ति अमनौर हरनारायण पंचायत के अमनौर अगुआन निवासी नंद लाल राम के पुत्र कमलेश राम 38 वर्ष बताया जाता है।ये मजदूरी करके अपने बच्चे व परिवार का लालन पालन करते थे।इनके तीन छोटे छोटे लड़के है।पति की मौत से से पत्नी रीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक मजदूरी करता था तो परिवार का पोषण होता था।इब इनका भी कोई सहारा नही रहा।घटना के सुन मुखिया पुत्र दिलीप साह पूर्व मुखिया बिजय कुमार बिद्यार्थी,दलित नेता अर्जुन राम,समाजसेवी पंकज कुमार यादव पहुँच पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया।राजद नेता बिजय कुमार बिद्यार्थी ने बीडीओ से बात कर पारिवारिक योजना का लाभ दिलाने की मांग किया।घटना रविवार की बीते रात्री की है।अज्ञात गाड़ी व नीलगाय के चकमा से अचानक दोनों टकराकर सड़क पर गिर गए,जहा दोनों की मौत उपच्चार के दौरान हो गई।

Post a Comment

0 Comments