
--
वर्तमान समय मे लोग ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध,लालच, लोभ सब को बसा लिया है यही दुःख का कारण -- कथा वाचक भाई गुप्तेश्वर पांडे जी महाराज
सोनपुर---विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर स्थित यात्री निवास के सत्संग भवन में 16 से 22 अक्टूबर तक चलने वाली रामकथा में श्री राम कथा का शुभारंभ करते हुए बिहार के पूर्व डीजीपी सह कथा वाचक भाई गुप्तेश्वर पांडे जी महाराज ने सर्वप्रथम स्वामी तुलसीदास जी के नमन करते हुए मानव रचना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए प्रेरकों को अवगत कराया साथ ही ग्रंथ महिमा को भी राम कथा के संदेशों को श्रद्धालुओं को सुनाएं । कथा आरंभ करते हुए उन्होंने कहा कि संसार में जब भी अधर्म बढ़ता है एवं बुरी शक्तियां प्रकृति के नियमों को उथल- पुथल करने लगती है कि ऐसी स्थिति में भगवान का अवतार होता है । भगवान श्री राम दुष्टों को नाश करने के लिए और भक्तों को उद्धार करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए । हर कोई प्रभु श्री राम से मिलना चाहता है ,मनुष्य को तो बात क्या कहे देवता भी रूप बदल -बदल कर भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए पृथ्वी पर आए और उनके लीलाओं को देखे । जब राम नाम की महिमा ही बड़ी अपार है तो साक्षात राम की महिमा कितनी अपार होगी यह कहना बड़ी मुश्किल है । रामा अवतार में भगवान श्रीराम ने यह दिखाया है कि मनुष्य को किस तरह से पृथ्वी पर जन्म लेने के बाद कैसे रहना चाहिए ,दुष्ट को कैसे सजा देनी चाहिए । उन्होंने यह दिखाये की दुख और सुख में कैसे सहने व रहना चाहिए और हर वक्त प्रभु का स्मरण करना चाहिए । जिस घर में प्रेम होगा उसी घर में भगवान वास करते हैं । जहां भगवान होते हैं वहां आनंद होता है । वर्तमान समय में लोगों ने भगवान को हृदय से निकालकर अपने हृदय में ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध,लालच, लोभ सब को बसा लिया है यही दुःख का कारण है । उन्होंने कहा कि साधु-संतों ,अच्छे विचारकों की संगति में रखकर ही मानव कल्याण संभव है ।
इस प्रवचन में हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ,मंदिर के पुजारी सुशील चंद्र शास्त्री ,बमबम बाबा, दिनेश सहनी ,न्यास समिति के सदस्य, पत्रकार विश्वनाथ सिंह, अभय कुमार सिंह ,संजीत कुमार के अलावा हरिहर नाथ मंदिर के गुड्डू जी, अमित सिंह, अरविंद सिंह,पंडा पुजारी में गोकुल बाबा, अवधेश दुबे, गजेंद्र पांडे ,धीरज कुमार पांडे, सादा बाबा, विशाल सिंह ,शैलेंद्र बाबा, संजीव बाबा, शशि बाबा ,संजय बाबा ,शिवम पांडे,समाजसेवी सुधीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि ,बुद्धिजीवी मौजूद रहे ।
0 Comments