छपरा : मंगलवार को जेपीयू के छात्रसंगठन आर एस ए के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक गंगा सिंह महाविद्यालय में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत छपरा,सीवान, गोपालगंज में लगभग 12000 छात्र -छात्राओं को सत्र 2022- 23 के लिए सदस्य बनाया गया है। विशेष अभियान 31 दिसंबर 2022तक चलाकर सदस्यता अभियान को इस सत्र के लिए बंद किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के संयोजक उज्जवल कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का संघर्ष प्रत्येक दिन नया अध्याय रच रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का कोई भी कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। स्नातक प्रथम खंड नामांकन को करने में विश्वविद्यालय लगभग 5 माह लगा दिया।उसके बाद भी तृतीय मेघा सूची का अभी तक प्रकाशन नहीं हुआ है।इसके लिए संगठन व्यापक रूप से आंदोलन प्रारंभ करेगा। स्नातकोत्तर दितीय सेमेस्टर का अंक पत्र अभी तक छात्र-छात्राओं को नहीं दिया गया।जिसके कारण सत्र और लेट हो रहा है।स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर का एग्जाम रूटीन अभी तक जारी नहीं हुआ।कुलपति केवल दिखावे के लिए स्नातकोत्तर विभागों का निरीक्षण कर रहे हैं। कुलपति अपने पूरे कार्यकाल में जितना निरीक्षण किए है तथा दोषियों पर क्या करवाई किए है उस पर श्वेत पत्र जारी कर दे। सच्चाई का पता चल जाएगा। पैट परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन अभी तक नहीं हुआ। स्नातक सत्र 21-24 का अभी तक पंजीयन छात्र-छात्राओं का नहीं मिला है। जिसके कारण परीक्षा प्रपत्र नहीं भरा जा पा रहा है। पैट 2021 क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट एवं एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया। नए वर्ष में संगठन विशाल प्रदर्शन करेगी। इसकी रूपरेखा की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से संगठन के संरक्षक मनीष पांडे मिंटू,प्रमेंद्र सिंह कुशवाहा, आशीष यादव उर्फ गुलशन यादव, विवेक कुमार विजय, हिमांशु शेखर छोटू, राहुल यादव, विवेक, गोलू, सौरभ कुमार गोलू, दीपा पांडे, शिवानी पांडे गर्ग, करुणा बिहारी, अंजलि, संगीता, ईशा मिश्रा ,रुकसाना खातून, मंजरी आलम, राजूराम, बबलू राम,धर्मेंद्र राम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।