मांझी प्रखंड क्षेत्र के कौरुधौरु पंचायत में चल रही विकास योजनाओं की प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के द्वारा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंह ने कौरुधौरु पंचायत के गुर्दाहां कला सहित कई जगहों पर सरकार द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं की जांच की। उसके अलावें उन्होंने पैक्स गोदाम, आंगनबाड़ी तथा स्कूलों की जांच की। कौरुधौरु स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई तथा सभी शिक्षकों को हिदायत देते हुए कहा गया कि समय पर आएं तथा स्कूल में बच्चों को सही शिक्षा देने का प्रयास करें।