सोनपुर । सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में अनुश्रवण समिति के सदस्यों के साथ सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार के अध्यक्षता में बैठक की गई । इस बैठक में सोनपुर ,दिघवारा, दरियापुर के एमओ,गोदाम मैनेजर एवं अनुश्रवण समिति के सदस्यों ने मंगलवार को बैठक में भाग लेकर जन वितरण प्रणाली के डीलरों के द्वारा मानक से कम राशन का वितरण और निर्धारित रेट से ज्यादा पैसा लेने के अलावा कई तरह की समस्याओं की जानकारी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया गया साथ ही नये राशन कार्ड बनाने एवं लंबित राशन कार्ड के दी गई आवेदन पर लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने ।
गोदामों से कम वजन डीलरों के यहां भेजना सहित अनेक समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों को जानकारी दी गई । सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ने सभी अनुश्रवण समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी हासिल कर व्यवस्था में अविलंब सुधार करने की लिए उपस्थित खदान के पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए इसमें सुधार लाने की बात कही गई वही एसडीओ ने कहा कि जन वितरण प्रणाली में हो रही अनियमितता पर अगर शिकायत मिलती है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि कानून के उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।