सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरपुरा महारानी चौक स्थित स्वर्गीय भोला साह के 53 वर्षीय पुत्र शंकर साह का शव जैसे ही नागपुर से भरपूरा बुधवार को पहुंचा वैसे ही गांव में हाहाकार मच गया वहीं परिवार जनों को रो -रो के बुरा हाल है । इस घटना की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य चंदन कुमार ,अजय साह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शंकर शाह उम्र 53 वर्ष जो कबाड़ा पैठ कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शांति नगर नागपुर में रहकर ब्रीज का निर्माण कर रहा था ।

इसी बीच ब्रिज के निर्माण के दौरान पैर पिछड़ने के कारण नीचे गडर पर गिरने के कारण उसके सर फट गया जहां घटनास्थल पर ही मौत मंगलवार के हो गया । मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि कार्य के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था पूर्ण नहीं थी जिसके कारण उसके पिता की मौत हुई है । मृतक शंकर शाह को उपस्थित बिल्डरों एवं मजदूरों ने रोजी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज नागपुर में पोस्टमार्टम कराया उसके बाद शव को सोनपुर के लिए एंबुलेंस से उसके पुत्र राहुल कुमार के हाथे भेज दिया । शव के पहुंचते ही गांव में हाहाकार मच गया । मृतक की पत्नी किस्मतों देवी उम्र 50 वर्ष अपने बच्चे व घर के सगे संबंधियों के साथ रोते बिलखते रही वहीं वार्ड सदस्य चंदन उसके परिजनों ने बताया कि मृतक 5 माह पूर्व घर से वह नागपुर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था । जहां ब्रिज निर्माण के दौरान उसकी मौत हो गई है । मृतक के 2 पुत्र जबकि एक लड़की है
0 Comments