गौरव बिहार

सोनपुर सीओ ने अनुश्रवण समिति के सदस्यों के साथ पंचायतों में की बैठक

सोनपुर । सोनपुर अंचल कार्यालय अंतर्गत विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में बाढ़, सुखार से पूर्व अग्नि कांड से बचाओ, बांध की मरम्मत, सामुदायिक रसोई ,पशु शेड ,नाव की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्याओं को लेकर अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सोनपुर सीओ विश्वजीत सिंह ने की । बैठक में विषय वस्तु पर गहन विचार विमर्श किया गया । ज्ञात हो कि सोनपुर अंचल क्षेत्र के गांव की जनता कभी बाढ़ की विभीषिका से तो कभी सुखार से हमेशा तवाह रहती है । बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने ढंग से क्षेत्रीय समस्याओं को रखा। जिसे अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह ने गंभीरता के साथ सुने और आश्वासन दिया कि जहां तक संभव होगा विधि संगत जनहित का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के दिशा निर्देश पर कार्य किया जाएगा । सोनपुर अंचल क्षेत्र के चिन्हित गांव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और जहां तक संभव होगा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अंचलाधिकारी ने बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर, चतुरपुर ,डुमरी बुजुर्ग ,गोपालपुर, हासिलपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुआ । शेष बचे अन्य पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के साथ भी जल्द बैठक की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments