सोनपुर । आजादी के अमृत महोत्सव के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन शक्तिकरण विभाग दिव्यांगजन हेतु एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण सोनपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह छपरा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि के निर्देश पर दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र सिंह ने किया जबकि संचालन गणेश शुक्ला के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विनोद सिंह सम्राट के द्वारा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का समापन उपेंद्र सिंह ने किया । बता दे कि कुछ महीनों पहले सांसद रूडी के प्रयास से अस्पताल में शिविर लगाकर क्षेत्र के सभी दिव्यांग व्यक्तियों का स्वास्थ्य
पंजीकरण किया गया था उसके बाद बुधवार को इन व्यक्तियों के बीच दिव्यांग उपकरण का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सारण संसदीय क्षेत्र में सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि के द्वारा किये जा रहे सभी कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया।जिसमे पाइप लाइन के द्वारा हर घरों में गैस कनेक्शन, सोनपुर -दीघा सिक्स लैन सड़क मार्ग ,दिघवारा --शेरपुर सड़क पुल,सोनपुर में नमामि गंगे घाट ,जिले में चौबीस घण्टे निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति,एम्बुलेंस सेवा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।उपकरण पाकर सभी दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी के भाव झलक रहे थे,सबों ने एक स्वर में सांसद रूडी के प्रति आभार जताया। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने बताया कि इस दौरान 9 लोगों को फोल्डिंग स्मॉल व्हीलचेयर 23 लोगों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 97 लोगों को व्हीलचेयर लोडिंग, 5 लोगों को सीपी, 145 लोगों को ट्राईसाईकिल ,मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल 23,कान का मशीन 20,बैसाखी 30 जोड़ा,छड़ी 35,व्हीलचेयर 106,सीपी चेयर 6,कृत्रिम हाथ और पैर 12 सहित कुल 380 महिला व पुरुष दिव्यांगों को निःशुल्क वितरण किया गया है । कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि यह उपकरण एलिम्को कंपनी के द्वारा वितरण किया गया वही ट्राईसाईकिल मिलते ही दिव्यांग जनों के चेहरे खिल उठे। दिव्यांग जनों ने सारण सांसद रूढ़ि से मांग किया है कि जो पढ़े लिखे व्यक्ति है और 80 % दिव्यांग है और उसके हाथ सही तरीके से कार्य करती हैं वैसे दिव्यगजनो को बैटरी चलित साइकिल दिया जाए जिससे प्रखंड मुख्यालय से लेकर अन्य स्थानों पर पहुँचने में कठिनाई नही हो । आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिक्रम कुमार , अस्पताल प्रभरीं डॉ हरिशंकर चौधरी ,सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,नरेंद्र सिंह,उपेंद्र सिंह, नरेंद्र पटेल, लालबाबु कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह बब्लु, शशि भूषण सिंह, डॉ लालबाबु पटेल,राजीव मुनमुन, श्री मति राणाविमल सिंह, सुनील कुमार सिंह गब्बर, अमरजीत चौरसिया,सतेंद्र सिंह, डॉ रंजीत सिंह ,धीरज कुमार सिंह बब्लु, संजय सिंह, धमेन्द्र कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह,नितेशकुमार ,अशोक कुमार सहित अन्य आदि उपस्थित थे।