
सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वर्मा चौक के समीप रविवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार ने दरवाजे पर बैठे बिनोद मल्लिक को ठोकर मार दिया। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गया ।इस घटना में भरपुरा के नगीना मल्लिक का पुत्र विनोद मल्लिक 42 वर्ष करीब गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक ने चालाकी दिखाते हुए इस घटना में घायल विनोद तथा उसके परिवार के कुछ सदस्यों को लेकर सोनपुर के अनुमंडलीय चिकित्सालय ले गया जहां अस्पताल में भर्ती कराने के उपरांत कार चालक मौके के फायदा उठाकर वाहन छोड़ भागने में सफल रहा । डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए विनोद मल्लिक को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां परिजनों ने विनोद को हाजीपुर ले गया । सदर अस्पताल पहुँचने के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों से फर्द व्यान लेकर पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को शव के पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया ।वही सोनपुर पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल में पहुँच कर वाहन को जप्त कर लिया । सोमवार को शव के घर पर पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पत्थर से नहीं टकराता कार तो कितने लोगों के जान चली जाती । मृतक के 3 लड़की और एक लड़का है । एक लड़की शादीशुदा है जब कि इसी साल अपने पुत्र को शादी किया था। इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी देवंती देवी के साथ उसके पूरे परिवार के रो -रो के बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से है किसी तरह से मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करता था । मृतक के पुत्र सोनू कुमार मल्लिक ने बताया कि जिस गाड़ी से ठोकर लगा है वह भरपुरा गांव के रिश्तेदार का था।
0 Comments