नगरा : खैरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रीति राज के द्वारा रविवार को बकरीद को लेकर के शांति समिति की बैठक संपन्न की गई। जिसमें उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि बकरीद जैसे महान पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी हुई है। तथा लोगों से यह भी अनुरोध किया कि बकरीद अमन चैन के लिए मनाया जाता है इसलिए सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से इस पर्व को मनाए।उक्त अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, मुखिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, पूर्व उपसरपंच उमेश कुमार सिंह, सुरेश राय, गणेश शा
साह, अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे
0 Comments