
सोशल मीडिया व असमाजिक तत्वों पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही --थानाध्यक्ष राजनंदन
सोनपुर । थाना परिसर सोनपुर मे बकरीद पर्व को लेकर थानाध्यक्ष राजनंदन के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुखिया रमाशंकर राय ,अशोक राय ,भाजपा नेता लालबाबू कुशवाहा,कन्हैया जी मुकुंद समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। थानाध्यक्ष राजनंदन ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता लोगों से शांति पूर्वक तथा आपसी भाईचारे के साथ बकरीद के त्यौहार मनाने की अपील की । बैठक में लोगों से कहा गया कि ध्यान रहे किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था कायम रहे, त्योहार में किसी भी तरह के उपद्रव फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से कहां कि आपके पास कोई भी सूचना हो तों उनसे साझा कर सकते हैं पुलिस त्वरित कार्रवाई करेंगी। त्योहार प्रेम का प्रतीक होता है और प्रेम के साथ ही त्यौहार मनाए। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही है। मौके पर उन्होंने सभी से बकरीद पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी।
0 Comments