गौरव बिहार

नयागांव थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सोनपुर । आगामी 29 जून को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर नयागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता नयागांव थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने की। जबकि बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी विश्वजीत सिंह सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित नयागांव,डुमरी बुजुर्ग,गोपालपुर, हासिलपुर, चतुरपुर सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों द्वारा बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा के साथ मनाए जाने को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी समुदाय के गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने का आह्वान करते हुए प्रशासन को सहयोग दिए जाने की अपील की गई। वहीं सीओ विश्वजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को कहा कि बकरीद पर्व 29 जून को मनायी जायेगी । इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की बात कही साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देकर इसकी त्वरित सूचना पुलिस प्रशासन को दिए जाने का बात कहे । उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी धर्म के लोगों को शांति पूर्ण तरीके से पर्व को संपन्न कराने में लोगों को सहयोग करने की जरूरत है । धर्म यह नहीं सिखाती है कि एक दूसरे में बैर रखकर नफरत फैलाए । एक दूसरे में प्रेम आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में रहे और मिलजुल कर अपना जीवन खुशहाल बनाएं । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने कहा कि बकरीद पर्व के अवसर पर पुलिस अधिकारियों की टीम पर्व के दिन पुलिस बल के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र में तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी । किसी प्रकार की अप्रिय घटना या किसी प्रकार की अफवाह फैलाई जाती है तो उस पर ध्यान आम जनता न देकर इसकी सूचना पुलिस को दें जिससे गलत मानसिकता के लोगों के ऊपर करवाई किया जा सके । अफवाह फैलाने वाले या कानून के उल्लंघन करने वाले लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments