
मध्य विद्यालय जुगुनी परसा में रेड क्रॉस सारण ने आयोजित किया पर्यावरण दिवस कार्यक्रम, बाढ़ सुरक्षा पे निकाली साइकिल रैली
छपरा:-पर्यावरण संरक्षण जीवन का मूल आधार है, जिसमें हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए, क्योंकि वृक्षारोपण से सांस लेने के लिए हवा, समय पर वर्षा, खाने के लिए फसल प्राप्त होने के साथ-साथ बीमारियों से मुक्ति मिलती है,हम सभी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वृक्षारोपण अवश्य करें और मानव होने का कर्तव्य निभाए उक्त बाते रेड क्रॉस सोसाइटी सारण की जिला सचिव जीनत मसीह ने मध्य विद्यालय जुगुनी परसा में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित पर्यावरण दिवस में कही। विधालय के बच्चो के द्वारा दर्जनों फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे विद्यालय प्रांगण में लगाया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विद्यालय के बच्चो के द्वारा रेड क्रॉस के बैनर तले बाढ़ सुरक्षा सप्ताह पे साईकिल रैली निकाला ग्रामीणों को बाढ़ के प्रति जागरूक किया गया।
वही विद्यालय के प्रधानाचार्य और रेड क्रॉस सदस्य शहजाद आलम ने कहा की पर्यावरण को बचाने का अर्थ है अपनी चेतना को जागृत करना है, इसके लिए अनुकूल आदतों- व्यवहारों के महत्व पर सतत चलने का प्रयास करना चाहिए।वही रेड क्रॉस सदस्य एडी मसीह ने कहा कि भारत ने दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की अपनी अवधारणा से अवगत कराया है,अब इसी संदेश को रेड क्रॉस सोसाइटी सारण आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे,जिससे वातावरण स्वच्छ और सुंदर हो, वही वृक्षारोपण कार्य में सहयोग करने वाले में रेड क्रॉस सदस्य जोयल पैट्रिक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक का भूमिका सराहनीय रहा। विधालय के बच्चो को रेड क्रॉस सचिव में किताबे उपहार में वितरण किया।
0 Comments