
सोनपुर । भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जेपी सेतु के बजरंग चौक पर शुक्रवार को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने
बाँह में कला पट्टी बांधकर कला दिवस मनाते हुए नीतीश सरकार के जमकर खड़ी खोटी सुनाते हुए जमकर नारेवाजी की । नारेबाजी के दौरान राजीव सिंह ने कहा कि पटना में जिस तरह नितिश कुमार और बिहार सरकार के पुलिस द्वारा लाठी चलवा कर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया जो लोकतंत्र के लिए खतरा है ।गुरुवार को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में बिहार भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, सांसद, विधायक पर निहथे पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह का निधन हो गया साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता चोटिल व घायल हो गए । भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए विजय सिंह के शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नीतीश सरकार फिर जंगलराज लाकर बिहार को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। कोई भी व्यक्ति अपने हक व अधिकार के लिए राजधानी के धरती पर पहुंचती है तो उन्हें लाठी से स्वागत करते हैं । ऐसे सरकार को जनता इसका जवाब जरूर देगी । कल के घटना के बाद बिहार सरकार के इस कुकृत्य के खिलाफ पुरे बिहार में काला दिवस मनाया जा रहा है ।
इस कार्यक्रम में पुर्वी मंडल महामंत्री आलोक कुमार सिंह, पुर्वी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रविरंजन ,अजय पासवान, रत्नेश सिंह, श्याम प्रकाश उर्फ छोटू यादव , बंटी सिंह अन्य युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे ।
0 Comments