छपरा : इनरव्हील क्लब छपरा डिस्ट्रिक्ट 325 की नई अध्यक्ष सरिता राय को बनाया गया है।अध्यक्ष बनने बाद सरिता राय ने कहा कि हमें जो जिम्मेवारी मिली है इसे मैं अच्छी तरह से पूरा करने की कोशिश करूंगी। इसमें मुख्य लक्ष्य नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण सुरक्षा, बाल शोषण के खिलाफ कार्य करना है एवं कैंसर जागरूकता अभियान चलाना है। बताते चले कि सरिता राय इनरव्हील क्लब छपरा की अध्यक्ष पद के लिए सत्र - 2023-24 के लिए चुनी गई है। उक्त अवसर पर साथ ही उपाध्यक्ष - रानी सिन्हा, सचिव - अपर्णा मिश्रा, कोषाध्यक्ष - किरण सहाय मीडिया प्रभारी - शशी प्रभा सिंहा, आईएसओ - डॉ किरण सिंह, पीडीसी - गायत्री अर्यानी चार्टर मेंबर - वीना शरण पास्ट प्रेसिडेंट - मधुलिका तिवारी सदस्य - राखी सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।