सोनपुर । सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर के एक कमरा में चल रहे बाल विकास परियोजना कार्यालय में निवर्तमान शविना अहमद के स्थांतरण सोनपुर से दानापुर विभाग द्वारा स्थांतरण किया गया जबकि श्वेता कुमारी पालीगंज पटना से सोनपुर स्थांतरण किया गया था । जहां स्वेता कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण करते हुए निवर्तमान सीडीपीओ सोनपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में 11 वां नये सीडीपीओ स्वेता कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण की । पदभार ग्रहण करने के बाद वे अपने कर्मियों के साथ परिचय प्राप्त करते हुए निवर्तमान सीडीपीओ शबीना अहमद से कागजी प्रक्रिया के तहत वे अपना पदभार ग्रहण की । बता दें कि समाज कल्याण विभाग के तहत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 3 वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थांतरण समाज कल्याण विभाग के उप सचिव के आदेशानुसार किया गया है वहीं जिला पदाधिकारी अमन समीर ने भी विभिन्न प्रखंड के बाल विकास परियोजना अंतर्गत महिला प्रवेशिका एवं कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर का भी स्थांतरण किया गया है जिसमें सोनपुर प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय से पदस्थापित भारती कुमारी को परसा ,शालनी कुमारी को दरियापुर, शोभा कुमारी को दिघवारा जबकि रीता कुमारी को माझी से सोनपुर, प्रतिमा तिवारी को मकेर से सोनपुर ,कहकशा रौशन के इसुआपुर से सोनपुर, रविंद्र कुमार दास को लहलादपुर से सोनपुर स्थानांतरण किया गया है । सभी कर्मी अपने अपने कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है ।