माँझी। छपरा।मांझी थाना क्षेत्र जई छपरा घाट पर उस समय अफरा मच गई जब छठ घाट की सफाई करने गया जैतिया पांडे टोला का एक किशोर सरयु नदी में डूब गया। किशोर के डूबने की खबर पाकर घाट पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। घाट पर पहुँचे परिजनों के रुदन क्रन्दन से छठ पर्व का सारा उत्साह व उल्लास मातम में तब्दील हो गया है। मृतक की माता प्रीति पाण्डेय सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। सरयु नदी में डूबे किशोर की पहचान मटियार पँचायत के वार्ड 7 के सदस्य व जैंतिया पांडे टोला निवासी सुशील कुमार पाण्डेय उर्फ नीतेश पाण्डेय के पुत्र श्रेयांस पाण्डेय 13 वर्ष के रूप में की गई हैं। मृतक छपरा शहर के एक निजी विद्यालय के छठी कक्षा का छात्र था जबकि मृतक के पिता ताजपुर बाजार पर कपड़े की दुकान संचालित करते हैं।