सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के चटया गांव के समीप डूबे हुए लड़के की एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को तलाश की। बताते चले की छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र जई छपरा घाट पर जैतिया पांडे टोला का एक किशोर सरयु नदी में रविवार को डूब गया था। सरयु नदी में डूबे किशोर की पहचान मटियार पँचायत के वार्ड 7 के सदस्य व जैंतिया पांडे टोला निवासी सुशील कुमार पाण्डेय उर्फ नीतेश पाण्डेय के पुत्र श्रेयांस पाण्डेय 13 वर्ष के रूप में की गई हैं।
सिसवन सीवान। सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार में मंगलवार को निर्वाचन कार्य को लेकर बीएलओ के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी की बैठक हुई। बैठक के दौरान पर पत्र 6,7,8 भरने को लेकर उन्हें जानकारी दी गई। वहीं मतदाता सूची के कार्यों में तेजी लाने और मतदाता सूची के कार्य समय पर करने को लेकर भी बैठक के दौरान कहा गया।
रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के नरहन में रघुनाथपुर प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह द्वारा नाला तथा पीसीसी सड़क का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। बताते चले कि सड़क के उद्घाटन हो जाने के बाद से लोगों में काफी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बताते चले कि नाला तथा सड़क के निर्माण में लाखों रुपए की राशि खर्च की गई है।
हसनपुरा सिवान। हसनपुरा प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर दिए जाने वाला गेहूं का बीज खत्म हो गया है। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। वहीं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जैसे ही गेहूं के बीच पुनः उपलब्ध होंगे किसानों के बीच में फिर से वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
हसनपुरा सिवान। मतदाता सूची के कार्यों को लेकर हसनपुरा प्रखंड में अधिकारियों ने बीएलओ के साथ बैठक की बैठक के दौरान मतदाता सूची के कार्यों को समय पर पूरा करने एवं प्रपत्र 6, 7 ,8 को सही तरीके से भरकर जमा करने को लेकर भी कहा गया। बताते चले की लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची के कार्य काफी तेजी से कराए जा रहे हैं।
0 Comments