सिसवन सीवान।सिसवन प्रखंड के प्रखंड स्थित कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच में सब्सिडी पर मिलने वाले गेहूं के बीज का वितरण किया गया। इस संबंध में कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों द्वारा सब्सिडी पर गेहूं के बीज प्राप्त करने को लेकर ऑनलाइन आवेदन किए गए थे इस आवेदन के आधार पर किसानों के बीच में सब्सिडी पर मिलने वाले गेहूं के बीज का वितरण किया गया।
हसनपुरा सिवान।।हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा गांव के रहने वाले एक दिव्यांग द्वारा दिव्यांगों के बीच में वितरण होने वाले उपकरण में धांधली करने का आरोप लगाया गया है। बताते चले कि दिव्यांग रजनपुरा गांव निवासी रोहित कुमार सिंह द्वारा यह आरोप लगाया गया।
रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर लोग अपने संबंधित बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं। इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। प्रखंड कर्मियों द्वारा बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर लगातार कैंप भी लगाए जा रहे हैं।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर में मंगलवार को रबी किसान चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को खेतों में पराली नही जलाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रीविधि से रबी फसल बुआई तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई। वही किसानों को नए तरीके से कृषि करने के अलग-अलग तरीके बताए गए। कम लागत में ज्यादा फसल उपज के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल में किसान सम्मान योजना, बीज वितरण से संबंधित योजनाएं, पराली प्रबंधन, जल जीवन हरियाली, कृषि यंत्रीकरण व कृषि पंजीकरण, मिट्टी जांच, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।मौके पर दीपक यादव,रामजीत सिंह,गुड्डू तिवारी,अरुण कुमार,अखिलेश राम सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।
हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा में खाद के खुदरा विक्रेताओं के यहां प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा छापेमारी की गई। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एक खाद विक्रेता के द्वारा बिना सूचना के खाद गोदाम का स्थानांतरण किया गया है जो की जांच के दौरान बात सामने आई है। इस संबंध में कार्रवाई करने हेतु आगे पत्राचार किया जा रहा है।
0 Comments