सिसवन सीवान।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर मुबारपुर पंचायत अंतर्गत सरकार द्वारा चलने वाले विभिन्न विकास परियोजनाओं को सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा बुधवार को जांच की गई। जांच के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर चलने वाले विकास कार्य योजनाओं के साथ-साथ पंचायत स्तर पर बने आरटीपीएस काउंटर का भी उनके द्वारा जांच किया गया।


सिसवन सीवान।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आशा दीदी के माध्यम से घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान 20 जनवरी से चलाया जा रहा था जो कि आज संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आशा दीदी के माध्यम से कालाजार से बीमार लोगों की खोज की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। बताते चले कि बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को इस कार्यक्रम के विषय में जानकारी दिया गया था।

 हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम की अध्यक्षता में किया गया। जहां जिले से मिले निर्देश के आलोक में बैठक के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के साथ हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि जो भी विकास कार्यों में समस्याएं थी, संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत करा दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं में आ रही समस्याओं के समुचित एवं ससमय निपटारा हेतु समन्वय प्रयास किया जाएगा।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान हसनपुरा के रहने वाले मनोज कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां पर उनकी मरहम पट्टी की गई ।

रघुनाथपुर सिवान रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के चकरी पंचायत अंतर्गत पचबरवा गांव में अधूरे छठ घाट के निर्माण को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत की है.मंडल अध्यक्ष ने अपने शिकायत पत्र में कहा है की उक्त छठ घाट के निर्माण हेतु रुपए की निकासी हो गई है लेकिन योजना अधूरा पड़ा है जिसकी जांच कराकर ब्याज सहित रुपया वापस जमा कराया जाय।