सिसवन सीवान। सिसवन प्रखंड के अंबेडकर सभागार में डाटा एंट्री करने वाले ऑपरेटर के बीच में कार्य अनुभव प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। गौरतलब हो की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर डाटा एंट्री का कार्य कराया जा रहा है जिसको लेकर नए डाटा एंट्री करने वाले ऑपरेटर की बहाली कई की गई थी जिसके बाद से उनके बीच में कार्य अनुभव प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली का आयोजन किया गया।इसमें सेविकाओं ने रंगोली बनाकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया । रंगोली ने अपने मत का सही उपयोग करने एवं देश के निर्माण का साक्षी बनने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस मौके पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर वरुण रस्तोगी सेविका अनिता कुमारी रीता देवी शोभा देवी शोभा सिंह चंदा देवी तथा अंचल व प्रखंड के कर्मी उपस्थित रहे।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के माधोपुर गांव में बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चले कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है । इसी कड़ी में सेक्टर पदाधिकारी द्वारा माधोपुर गांव में स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा कार्यालय के ठीक सामने चल रहे शॉर्ट बाउंड्री अरंडा प्रीमियम लीग के दो क्वार्टर मैच गुरुवार को खेला गया। पहला क्वार्टर मैच जलालपुर बनाम सेमरी के बीच खेला गया। जहां सेमरी ने जलालपुर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरा क्वार्टर मैच अरंडा बनाम बसंतनगर के बीच खेला गया। जहां बसंतनगर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। वही मिले आमंत्रण के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अरंडा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 49 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी बसंतनगर की टीम ने विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 वें ओवर में 3 से विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच बसंतनगर टीम के खिलाड़ी सरफराज को दिया गया। हालांकि इसके पूर्व मुख्य अतिथियों यथा चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद सद्दाम अली, मेराज अहमद, मोहम्मद साहिल, दुर्गा कुमार प्रसाद, एआईएमआईएम के जिला सचिव परवेज शिवानी सहित अन्य ने विधिवत फीता काट व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ करवाया। मैच के एम्पायर इरशाद व अजमल, स्कोरर शाहनवाज आलम, कमेंट्री उमैर व मौलाना अरमान के अलावे संचालक आकिब, वकार व धनु सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा स्थित आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय एक दीनी इज्तिमा प्रोग्राम कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। जो 25 फरवरी 2024 तक चलेगा। जिसको लेकर पूरी तैयारियां जोरों पर चल रही है। वही इस प्रोग्राम के आयोजनकर्ता सह आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के डायरेक्टर अरशी कबीर ने बताया कि इस इज्तिमा में बिहार के बड़े-बड़े उलेमाओं यथा मुफ्ती हारुन साहब, मुफ्ती इस्तेखार साहब सहित अन्य शिरकत करेंगे।
रघुनाथपुर सिवान।रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चले की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।इसी कड़ी में रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया।
हसनपुरा सिवान।हसनपुरा अंचल के निवर्तमान अंचलाधिकारी प्रभात कुमार के स्थानांतरण के बाद हसनपुरा प्रखंड सह अंचल के नए अंचलाधिकारी सोनू कुमार बने हैं। अंचलाधिकारी प्रभात कुमार की जगह पर उन्हें नए अंचलाधिकारी के रूप में सोनू कुमार को बनाया गया है।




0 Comments