गौरव बिहार

सिवान जिले के प्रखंड की छोटी बड़ी खबरें

सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महीनों से फरार चल रहे  वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान नगई गांव के रहने वाले भीम भारती के रूप में हुई है। जिसे पुलिस द्वारा सिवान जेल भेज दिया गया इस संबंध में चैनपुर ओपी प्रभारी द्वारा जानकारी दी गई।


सिसवन सीवान। प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा गांव स्थित गंगा ब्रह्मस्थान पर लोक कल्याण को लेकर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर हुई बैठक। बताते चले की सिसवन प्रखंड क्षेत्र के जई छपरा गांव स्थित गंगा ब्रह्म स्थान पर अप्रैल महीना में लोक कल्याण को लेकर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर बैठक हुई।इस संबंध में आयोजन करता विश्वजीत पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गई।उनके द्वारा बताया गया कि अप्रैल महीने में लोक कल्याण को लेकर श्री राम कथा धार्मिक अनुष्ठान का यहां पर आयोजन किया जाएगा जिस को लेकर समिति द्वारा पहली बैठक रविवार को आयोजित की गई।बैठक के दौरान आयोजन के स्वरूप पर बात कमेटी के उपस्थित सदस्यों के बीच में हुई। मौके पर सत्यजीत पाण्डेय , पूर्व उप प्रमुख आनंद पाण्डेय,ब्रजेश सिंह, सुरेश पाण्डेय, मनोज सिंह,राजनाथ यादव,बिनय पाण्डेय, अवधेश राम,पिंटू बैठा,संतोष पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


हसनपुरा सिवान।हसनपुरा में हुआ लोक कल्याण को लेकर अखंड अष्टयाम का आयोजन। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोक कल्याण को लेकर अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया।अखंड अष्टयाम की शुरुआत विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ की गई।  वहीं क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा अखंड अष्टयाम शुरू होने के बाद से अपने-अपने आवाजो में भक्ति मय प्रस्तुति की गई।


रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मदरसा इस्लामिया फिरोजपुर मदरसा नंबर 1144 के परगना में रविवार को वरिष्ठ शिक्षक मौलाना शमीम अहमद साहब की अध्यक्षता एवं ज़िला संगठन मदरसा शिक्षक संघ सिवान के महासचिव मौलाना मोहम्मद असलम रजवी की मौजूदगी में पोषक क्षेत्र के वयस्क निवासियों की एक आमसभा हुई। कार्यवाही की शुरुआत में सभी को नए नोटिफिकेशन नंबर 396 दिनांक 19-04-2022 के बारे में पूरी तफसील से आगाह किया गया। उसके बाद नियमानुसार नई प्रबंधक समिति के 9 सदस्यों पर आधारित समिति के सदस्यों का गठन किया गया। आम जनता ने आपसी सलाह मशवरा एवं ध्वनिमत से जनाब अफाक अहमद साहब को जिन्होंने भवन निर्माण कार्य के लिए 25786 रुपए का दान किया, उन्हें डोनर मेंबर के तौर पर चयनित किया।गुलाम मुस्तफा ज़मीनदाता के तौर पर एवं महताब आलम, एहताशामुल हक़ को गार्जियन मेम्बर के तौर पर सर्व सहमति से चुना गया। जनाब हिदायतुल्लाह कुरैशी और अकील अहमद को इस्लामिक अध्ययन में अभिरुचि रखने वाले सदस्य के तौर पर चुना गया। प्रधान मौलवी की जगह खाली है। मोहम्मद रऊफ साहब को शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर चुना गया। इस बैठक मे नजरुल हक, मोहम्मद मतिन सिद्दीक़ी, नेहाल अली सिद्दीक़ी, गौसे आजम सिद्दीक़ी, डॉक्टर मोहम्मद रज़ा, हाफिज़ फरजान, अकबर अली सिद्दीक़ी, लल्लू बाबा, अब्दुल अहद, मोहम्मद रजाक, दिलशाद मोहम्मद, युसुफ मुस्तकीम, नफ़ीस अहमद, बाबुल हक, सोनु सिद्दीक़ी, हिटलर शाहनवाज, भोलु एवं सैकडों ग्रामींण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments