सिसवन प्रखंड के बखरी गांव स्थित आनंद बाग व सुंदर बाग मठ में सोमवार को जय गुरुदेव जय सरकार के उद्घोष के बीच दो दिवसीय संत मेला शुरू हो गया। दोपहर में मठाधीश राजबल्लभ दास उर्फ जंगली बाबा ने संत स्वामी जग्गनाथ दास व श्रीभगवान दास की समाधि पर बने मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद धुई घर व यज्ञशाला में पूजा अर्चना की। तब यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु कतारबद्ध हो आनंद बाग मठ व सुंदर बाग मठ में पूजा अर्चना कर जय गुरुदेव जय सरकार का उद्घोष करते हुये मठ की परिक्रमा की। सोमवार की रात्रि में संत सम्मेलन में भीड़ का दबाव बढ़ गया जिसे नियंत्रित करने को प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीओ सीवान सदर व एसडीपीओ ने विधि व्यवस्था का जायजा लिया।सम्मेलन के पहले दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने शिरकत की। अजीत गिरि, अर्जुन कुशवाहा,रवींद्र सिंह,अमित सिंह आदि ने भक्तों की सेवा दी
सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना का आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस ने जानकारी दी।
सिसवन सिवान।सिसवन प्रखण्ड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन मेले में बेहतर कार्य करने को लेकर शिक्षक को किया गया सम्मानित। बताते चले कि सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम मेंहदार में सावन मेले में बेहतर कार्य करने को लेकर शिक्षक धमू यादव को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया। बताते चले कि सावन महीने की शुरुआती दिन से ही शिक्षक धमू यादव लगातार सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र धाम पर होने वाले कार्यों में बेहतर सहयोग करने को लेकर लगे हुए हैं। जिसको लेकर सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें बेहतर कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया ।
सिसवन थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला हुई घायल। बताते चले कि सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन माझी मुख्य सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला बेलपाड़ा के सुभान अली की पत्नी चांद तारा खातून बताई जा रही है। घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया।
सावन के पांचवें व अंतिम सोमवार पर प्रखण्ड के बाबा महेंद्र नाथ धाम स्थित मेंहदार सहित शिवालयों में शिव भक्तों का मेला देखने को मिला। भोर से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। जलाभिषेक के लिए बाजार से लेकर गांव तक के शिव मंदिरों में भक्तों की कतार देखने को मिली। ग्यासपुर,भागर,गंगपुर सिसवन,कचनार,मधवापुर, आंसड,बख़री नंदा मुड़ा के शिव मंदिरों पर भक्तों का तांता लगा रहा।जलाभिषेक करने वाले भक्तों के शिव मंदिर आने का सिलसिला शाम तक चला।मेंहदार गांव स्थित महेन्द्रनाथ मन्दिर में रविवार की रात से ही जमे श्रद्धालु मध्य रात्रि से ही कमलदाह सरोवर में नहाकर जलाभिषेक करने लगे। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता,एसपी अमितेष कुमार,एसडीओ सीवान सदर,एसडीपीओ ने मेले में विधि व्यवस्था का जायजा लिया।प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक करीब पचहत्तर हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। युवतियों ने व्रत कर भगवान भोले की पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में चंदन से भोले का टीका लगाने के साथ ही रील बनाया और तस्वीरें लीं।भोले भक्तों ने भगवान शिव का दूध व जल से अभिषेक कर मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव ,जय शिव,बोल बम का जयकारा गूंजता रहा।
सिसवन प्रखण्ड के बखरी स्थिति मठ के पूरब स्थित अखाड़ा में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहलवान कचनार के पंचानंद,उबधी के पंकज चौहान,बख़री के भोला यादव आदि ने बेहतर प्रदर्शन किये। प्रो डॉ धनंजय यादव ने पहलवानों को पुरस्कृत करते हुये बताया कि यह आयोजन पिछले 60 वर्ष से किया जा रहा है। इस मौके पर शेषनाथ यादव,एसआई संजय यादव,सोनू ठाकुर,पप्पू महिपाल आदि उपस्थित रहे।
उसरी बाजार में लगी भीषण जाम।
हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा के उसरी बाजार में सोमवार को भीषण जाम लगने से घंटों लोग जाम में फंसे रहे। बखरी के आनंद बाग में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगों का तातां लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।






0 Comments