सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 4 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया ।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर जमीन से जुड़े 7 मामलों पर सुनवाई की गई ।जिसमे 7 मामलों का निष्पादन किया गया।इस दौरान हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुचे लोगो का जमीनी विवादों का निपटारा किया गया।जनता दरबार में पहुंचे कुल 7 फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ता अतिक्रमण, भूमि बंटवारा आदि से संबंधित मामले को जनता दरबार मे लाए थे। जहां अधिकारियों ने संबंधित वादी व प्रतिवादी के बात सुन कागज जांचोपरांत मामले का निष्पादन किया।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार।रघुनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से लोगों द्वारा जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था जिस पर 7 मामलों पर सुनवाई की गई जिसमें से 4 विवादों का निपटारा किया गया। वहीं अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया की कुल 7 मामलों पर सुनवाई की गई।
रघुनाथपुर प्रखंड के अंतर्गत खुंजावा पंचायत के अमवारी गांव में भवन सनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का शिविर का आयोजन किया गया इस आयोजन में रघुनाथपुर प्रखंड के इंटक अध्यक्ष विजय कुमार भक्त एवं छठी लाल प्रसाद जी के नेतृत्व में रघुनाथपुर प्रखंड के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार जी उपस्थिति में मुख्य अतिथि के तौर पर इंटक के संयुक्त महासचिव अखिलेश पांडेय उपस्थित सैकड़ो लोगों का निबंधन कराया गया और 14 प्रकार के लाभ का विस्तृत जानकारी दिया गया बातचीत के दरमियान पता चला वहां के मजदूर बताएं कि हम लोग इस योजना से लाभान्वित भी हो रहे हैं लेकिन लाभ की जानकारी अभाव है जिसके कारण समय पर हम लोग रिनीवल नहीं कर पा रहे हैं लाभ से हम लोग वंचित रह जा रहे हैं समय-समय पर कैंप लगाने का आग्रह लोगों द्वारा किया गया।
हसनपुरा प्रखण्ड के एमएच नगर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई। बैठक अंचलाधिकारी उदयन कुमार सिंह की अध्यक्षता में व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार के उपस्थिति में किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि जुलूस ए मोहम्मदी को ले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, लाउडस्पीकर बजा सकते है। अगर जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग करते है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वही अंचलाधिकारी ने कहा कि जुलूस को लेकर सभी को सख्त निर्देश दिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। जुलूस निर्धारित रास्तों पर ही निकल जाएगा।
0 Comments