: चैनपुर थाना परिसर में सोमवार को दिन के 10:30 बजे के करीब शांतिपूर्वक दुर्गापूजा का त्योहार को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों और जाने माने लोगो के साथ थाना के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित शांति समिति की बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सिसवन देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार की सुबह देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के सिनसिनिया गांव निवासी सुबाष साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिसवन के घुरघाट में शिविर का आयोजन कर भूमि से संबंधित कार्यों का हुआ निपटारा।सिसवन प्रखंड में घुरघाट में राजस्व कार्य से संबंधित सुविधा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराने हेतु हल्का वार राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।सोमवार को सिसवन प्रखंड क्षेत्र घुरघाट में 11 बजे से लेकर 3 बजे के करीब तक राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल- खारिज,ई- मापी,अभियान,भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
मारपीट की घटना में अधेड़ घायल
सिसवन। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना में एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी विष्णुदेव प्रसाद का पुत्र ओमप्रकाश प्रसाद है। इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
सिसवन थाना परिसर में सोमवार की शाम 5 बजे के करीब शांतिपूर्वक दुर्गापूजा का त्योहार को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों और जाने माने लोगो के साथ थाना के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित शांति समिति की बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान।बसंतपुर में सोमवार को 12 बजे के करीब बसंतपुर नगर पंचयात मे जन प्रतिनिधिओ के उपस्थिति में कार्यपालक पदाधिकारी मो०कमरान के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कैंपिंग के तहत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिस कार्यक्रम में मौजूद सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दिया गया।
0 Comments