गौरव बिहार

एस एच-73 पर दुमदुमा मंदिर के पास सड़क दुघर्टना में युवक घायल, सीएचसी में भर्ती



मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा मंदिर के पास सोमवार की रात्रि में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार तरीके से टक्कर मार दिया जिससे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी रामेश्वर साह का 22 वर्षीय पुत्र हरीशंकर साह के रूप में हुई ‌। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घामल युवक का प्राथमिक उपचार किया। घायल के परिजन ने बताया कि युवक सड़क किनारे से जा रहा था कि नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया।

Post a Comment

0 Comments