सोनपुर-- बिहार सरकार लगातार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए तरह-तरह के अपडंडे अपना रही है फिर भी शराब बंद नहीं हो रहा है । इसका मुख्य वजह है बिहार में बेरोजगारी के वजह दूसरा कोरोना काल में लोगों की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण भी लोग अब गरीब एवं पढ़े लिखे वेरोजगार नौजवान भी इस शराब के धंधे में संलिप्त धीरे धीरे हो रहे हैं । शराब व बालू में ज्यादा मुनाफा होने के कारण इस धंधे में वेरोजगार लोग संलिप्त हो रहे हैं । इस धंधे में महिला भी कही -कहि पर शराब के धंधा में संलिप्त है । ऐसा ही एक मामला सोनपुर के नगर पंचायत के हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के अंतर्गत सवाईच गांव में पुलिस ने छापामारी कर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस बात के जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी विभा रानी ने बताई की सोनपुर नगर पंचायत के सवाईच गांव में छापामारी करते हुए 21 लीटर देसी शराब को जप्त किया गया है वही मौके पर 2 महिला समेत एक पुरुष कुल तीन धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शराब धंधेबाज अशोक चौधरी उसकी पत्नी सीता चौधरी बेटी ममता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया सभी सवाईच के रहने वाला है तो वही दूसरी ओर नयागांव पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को दबोच लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेख डूंमरी का सुरेंद्र चौधरी का पुत्र पप्पू चौधरी शराब का धंधा करता है ।इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस उसके घर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने लगा इसी बीच पुलिस ने खदेर कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को 20 लीटर के 3 गैलन में 60 लीटर देशी शराब मिला है। उक्त धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि देसी शराब के जप्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
0 Comments