टेंट लदा ट्रेक्टर पलटने से गंभीर रूप से तीन घायल
नौतन थाना क्षेत्र के चफवा गांव में एक तिलक समारोह में टेंट का सामान लादकर जा रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से ट्रैक्टर पर सवार 3 किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए घायल युवकों को स्थानीय लोगों एवं खालवा पंचायत के निशुल्क सेवा एम्बुलेंस से आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन पहुंचाया जहां दो युवकों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया वही एक युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के इमली बाजार निवासी बाला प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं रामसकल प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है दोनों युवकों के सर में चोट लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हैं
0 Comments