हसनपुरा एम एच नगर थानाक्षेत्र के महुअल महाल में रविवार को गांव के ही कन्हैया सिंह के मकान के समीप कुवा से शव को बरामद किया गया।शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।शव देखने के लिए ग्रामीणों भीड़ इकट्ठा हो गई।शव की पहचान एमएच थाना के महुअल महाल निवासी अवध बिहारी सिंह के 28 वर्षीय पुत्र प्रत्युल कुमार सिंह उर्फ सोनु सिंह के रूप में हुआ।जो पिछले 5 दिनों से घर लापता था और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन भी किया जा रहा था।शव मिलने की सूचना एमएच नगर थाना को दी गई सूचना मिलते ही सअनि हरिशंकर राय व रामप्रवेश राय दलबल के साथ उक्त स्थल पर पहुच जांच पड़ताल में जुट गए तथा शव को कुवा से निकाल कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करने में जुट गए।तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेजा गया।मृतक सोनू पचरुखी प्रखण्ड में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था।मृतक की पत्नी सोनी देवी व एक पुत्र व एक पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया तथा परिजनों की चीख चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
0 Comments