गौरव बिहार

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट

सीवान/दरौंदा। थाना क्षेत्र के रामसापुर गांव में सोमवार की संध्या में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई. जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति स्व सागर साह का लड़का राजन साह है. राजन शाह ने अपने दिए आवेदन में कहा है कि रामनवमी की संध्या में अपने द्वार पर बैठा था. इस बीच गांव के ही त्रिलोकी शर्मा, शिवम शर्मा, रंजन शर्मा गाली गलौज करते हुए आए. गाली गलौज का विरोध करने पर लाठी डंडा एवं लोहे की रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों के मदद से मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार हुआ. उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामला को शांत कराया एवं मामले की जानकारी लिया.

Post a Comment

0 Comments