गौरव बिहार

रामनवमी व भगवान श्री राम की शोभायात्रा जुलूस को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

दरौली, सिवान: रामनवमी व भगवान श्री राम की शोभायात्रा जुलूस को शांति पुर्ण ढंग से निकालने को लेकर बुधवार को थाना परिसर मे बीडीओ अभिषेक चंदन व थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के संयुक्त अध्यक्षता शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक किया गया। जिसमें भगवान श्री राम की शोभायात्रा जुलूस को शांति पुर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विचार-विमर्श किया।साथ शोभायात्रा जुलूस के रूट का भी मुआयना किया गया। थानाध्यक्ष रितेश मंडल ने बताया कि भगवान श्री राम के शोभायात्रा जुलूस मे डिजे बजाने पर रोक रहेगा।बैठक मे पूर्व उप प्रमुख अनिल कुमार ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, दाय राम राय, बच्चा प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र भगत उर्फ गांधी, धन्नंजय मिश्रा, सुनिल कुमार पांडेय, तारक नाथ मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments