गौरव बिहार

जेपीयू में हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य' विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

छपरा : मंगलवार को भारतीय पोषण संघ ,भागलपुर चैप्टर एवं जेपीयू के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 'हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य' विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन हुआ उक्त बातो की जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ डॉ हरिश्चंद्र ने बताया कि नोडल एवं अध्यक्ष स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान डॉक्टर मोहम्मद सरफराज अहमद ने संगोष्टी के पहले सबका स्वागत किया। कुलपति प्रो फारूक अली ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मछली सिर्फ 5%पर ही जिंदा रहती है।आचरण मर्यादापुरुषोत्तम राम की तरह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हम सबने मिलकर बर्बाद किया है।पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबों की जिम्मेदारी है।शिक्षा और चिकित्सा पर खर्च कम हुआ है।इस पर खर्च बढ़ाकर ही देश की तरक्की की जा सकती है।मां बनने मे 300 औरतें मर जाती हैं।मातृत्व मृत्यु दर घटा है।इस अवसर पर बनस्पति विभाग के छात्र एवं छात्राएं, जो पीएचडी कोर्स वर्क मे ऐडमिशन लेने आए थे वे भी व्याख्यान में शामिल हुए ।हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रोअनीता, प्रो अजय कुमार, प्रो सिद्धार्थ शंकर, डॉ आशा रानी अध्यक्ष स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग डॉ राना विक्रम सिंह, डॉ प्रशान्त कुमार,प्रोफेसर हरिश्चंद्र समन्वयक महाविद्यालय विकास परिषद, आई टी सेल टेक्निकल सेल से श्री गिरिधर गोपाल आदि उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुनीता कुमारी सिंह ने दिया।

Post a Comment

0 Comments